ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा (Om Jay Shiv Omkara): यह आरती भगवान शिव की एक अत्यंत लोकप्रिय और शक्तिशाली आरती है। जिसे श्रद्धालु बड़े ही भक्तिभाव से गाते हैं। यह आरती भगवान शिव के विभिन्न रूपों — ब्रह्मा, विष्णु और महेश की महिमा का गुणगान करती है। भगवान शिव शंकर की यह आरती न केवल मानसिक शांति प्रदान करती है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति का संचार भी करती है। इसे प्रतिदिन प्रातः या संध्या के समय गाने से शिव जी की कृपा बनी रहती है। यह आरती शिव भक्तों के लिए एक दिव्य साधना का माध्यम है, जो उन्हें भगवान से जोड़ने का कार्य करती है।
शिव जी की आरती हिंदी में | Shiv ji ki Aarti in Hindi
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हरे शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ।
तीनों रूप निरखता त्रिभुवन मन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहे भोले शुभकारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
ब्रह्मादिक सनकादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी ।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हरे शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…
शिव जी की आरती अंग्रेजी में | Shiv ji ki Aarti in English
Om Jai Shiv Onkara, Prabhu Hare Shiv Onkara
Brahma, Vishnu, Sadashiv, Ardhangi Dhara
Om Jai Shiv Onkara…
Ekanan Chaturanand Panchanan Raje
Hansanan Garudasan Vrishvahan Saje
Om Jai Shiv Onkara…
Do Bhuj Chaar Chaturbhuj Dashbhuj Ati Sohe
Teeno Roop Nirakhta Tribhuvan Man Mohe
Om Jai Shiv Onkara…
Akshamala Vanmala Mundmala Dhaari
Chandan Mrigamad Sohe Bhole Shubhkaari
Om Jai Shiv Onkara…
Shvetambar Pitambar Baghambar Ange
Brahmadik Sanakadik Bhootadik Sange
Om Jai Shiv Onkara…
Kar Ke Madhya Kamandal Chakra Trishuldhari
Sukhkari Dukhhari Jagpaalan Kaari
Om Jai Shiv Onkara…
Brahma, Vishnu, Sadashiv Jaanat Aviveka
Pranavakshar Ke Madhya Ye Teeno Eka
Om Jai Shiv Onkara…
Trigun Swami Ji Ki Aarti Jo Koi Nar Gave
Kahat Shivanand Swami, Manvanchhit Phal Pave
Om Jai Shiv Onkara…
Om Jai Shiv Onkara, Prabhu Hare Shiv Onkara
Brahma Vishnu Sadashiv Ardhangi Dhara
Om Jai Shiv Onkara…
शिव जी की आरती पीडीएफ हिंदी में | Shiv ji ki Aarti pdf in Hindi
भगवान शिव जी की प्रसिद्ध आरती “ॐ जय शिव ओंकारा” को PDF हिंदी में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करे:
शिव जी की आरती पीडीएफ अंग्रेजी में | Shiv ji ki Aarti pdf in English
भगवान शिव जी की प्रसिद्ध आरती “ॐ जय शिव ओंकारा” को PDF अंग्रेजी में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करे:
शिव जी की आरती वीडियो | Shiv Ji Ki Aarti Lyrics Video in Hindi
Om Jai Shiv Omkara Aarti with Lyrics Video: भगवान शिव जी की प्रसिद्ध आरती ‘ॐ जय शिव ओंकारा’ का यह वीडियो जो की हिंदी लिरिक्स के साथ दिया गया हैं। आप सभी इस वीडियो को आवश्य देखें।